कोलंबो.
क्रिकेट श्रीलंका ने मंगलवार को धनुष्का गुणतिलका पर आस्ट्रेलिया में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है जिससे राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। एक विज्ञप्ति में कहा गया ,'' श्रीलंका क्रिकेट की स्वतंत्र जांच समिति ने उन पर नवंबर 2022 में लगाया गया प्रतिबंध पूरी तरह से हटाने की सिफारिश की है।
न्यू साउथ वेल्स की जिला अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है और वह तीन अक्टूबर को श्रीलंका लौट आये हैं।'' इसमें कहा गया ,'' अब वह राष्ट्रीय टीम के लिये खेल सकते हैं।'' नवंबर 2022 में गुणतिलका पर आस्ट्रेलिया में एक महिला ने कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे। वह उस समय टी20 विश्व कप टीम के सदस्य के तौर पर आस्ट्रेलिया में थे। उन्हें चार दिन तक चले ट्रायल के बाद निर्दोष करार दिया गया और सारे आरोपों से बरी कर दिया गया।

More Stories
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट क्वालिफिकेशन का ऐलान, 2027 में होगा ICC क्वालिफायर
Ben Stokes Retirement: बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, ट्रेंट ब्रिज टेस्ट होगा आखिरी मैच
India vs Ireland Highlights: आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का 0-2 से वाइटवॉश, वर्ल्ड चैंपियन को मिली शर्मनाक सीरीज हार