राजनांदगांव.
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को राजनांदगांव पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'रमन सिंह की चिंता छोड़ दें। भूपेश बघेल सिर्फ रमन सिंह के नाम का माला जपते रहते हैं, इतना ही राम नाम की माला जपते तो भूपेश का उद्धार हो जाते। राजनांदगांव विधानसभा की चिंता भूपेश बघेल छोड़ दें। यहां की जनता की चिंता करने के लिए रमन सिंह हैं। भूपेश के हाथ से पाटन विधानसभा खिसक रहा है, वह अपनी चिंता करें।'
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकल्प शिविर कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इस बार राजनांदगांव जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा। राजनांदगांव विधानसभा सीट भी कांग्रेस जीतेगी और मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि इस बार विधानसभा चुनाव और रमन सिंह नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि अमन सिंह लड़ रहे हैं। इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जितनी बार रमन सिंह का नाम लेते हैं, अगर इतनी बार राम का नाम ले लेते तो उनका उद्धार हो जाता। उनको सपने में भी रमन सिंह दिखते हैं। उनके मन में भय आ गया है। रमन सिंह ने कहा कि भूपेश के हाथ से पाटन खिसक रहा है। वह राजनांदगांव की चिंता छोड़ दें, उसके लिए रमन सिंह है।

More Stories
राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
चमोली टनल हादसे में CG-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता
रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय