नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 340 रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 5,32,037 है।वहीं, संक्रमण के मामले 4,49,99,588 पर पहुंच गए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,211 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोविड-19 टीकों की 220,67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

More Stories
तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में फैक्ट्री हादसा, अमोनिया गैस रिसाव से 2 की मौत
NEET परीक्षा के बीच PM मोदी का संवेदनशील फैसला, एयरपोर्ट पर किया इंतजार
योग दिवस पर नौसेना का कमाल, INS सतवाहन में पानी के भीतर योगासन का प्रदर्शन