नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत की बधाई देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, ''कल वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। पूरा देश खुशी से झूम उठा और जीत का जश्न मनाया। लेकिन ''मोहब्बत की दुकान" से एक शब्द भी नहीं निकला है।''
आपको बता दें कि कल मैच के दौरान भी हिमंत बिस्व सरमा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट फैंस स्टेडियम में जय श्रीराम-जय श्रीराम का नारा लगाते हुए सुनाई देते हैं। भारत की जीत के बाद उन्होंने बधाई भी दी है। हालांकि, राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर भारत की जीत को लेकर एक भी पोस्ट नहीं डाला गया है और ना ही उनके तरफ से कोई बयान जारी किया गया है।
शायद यही वजह है कि हिमंत सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारों ही इशारों में हमला बोला है। आपको बता दें कि राहुल गांधी अक्सर अपने भाषणों में मुहब्बत की दुकान का जिक्र किया करते हैं। भारत-पाकिस्तान की मौच की जहां तक बात है तो टीम इंडिया ने इस मैच में सात विकेट से पाकिस्तान को मात दी है। भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेजाह चारो खाने चित हो गए। वे सिर्फ 192 रनों का लक्ष्य भी भारतीय टीम के सामने रख सके।

More Stories
तमिलनाडु: विजय के समर्थक ने लगाई खुद को आग, TVK में सरकार गठन की देरी से बढ़ी नाराजगी
थलापति विजय की शपथ पर उठे सवाल, 116-118 का ड्रामा और आधी रात का खेल
राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिशंकर अय्यर का हमला, कांग्रेस के विजय समर्थन को बताया ‘घटिया और भयानक’