भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक्शन मोड में आ गए है, बीते दो दिनों से भोपाल की विधानसभा में रोड शो और जनसभा जारी है। लगातार तीसरे दिन भोपाल में रोड शो किया। उन्होंने शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनसंपर्क और सभा की।
भाजपा की सबसे मजबूत सीट है गोविंदपुरा
भोपाल की यह सीट भाजपा की सबसे मजबूत और पक्की सीट मानी जाती है। कृष्णा गौर यहां से बीजेपी की वर्तमान में विधायक हैं। इसके पहले उनके ससुर बाबूलाल गौर यहां से विधायक रहे हैं। वे 8 बार यहां से विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर भाजपा पिछले 43 सालों से लगातार जीत रही है।
जनता ने फूल बरसाकर स्वागत किया
बता दे, गुरुवार यानि 12 अक्टूबर को भोपाल की हुजूर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में रोड शो और विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया था। वहीं बुधवार को भोपाल की उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया था। इस दौरान जनता ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा की अगली सूची 15 को आएगी
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 15 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इसके बाद भाजपा अपनी अगली सूची जारी कर सकती है। गुरुवार रात को भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें अगली सूची के नामों और डैमेज कंट्रोल पर बात की गई।

More Stories
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
तकनीकी शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की “शासी निकाय की 129वीं” बैठक हुई
बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन