रतलाम
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जयपुर को दहलाने की साजिश की जांच के तहत रतलाम कनेक्शन पर पुनः ध्यान केंद्रित किया है। शहर के CSP ऑफिस में 6 से अधिक संदिग्धों को नोटिस जारी करके जांच के लिए बुलाया गया है। कुछ व्यक्तियों से NIA द्वारा पूछताछ की गई है।
पूछताछ के तहत जांच किए जा रहे व्यक्तियों में आतंकी साजिश रचने के आरोप में मास्टरमाइंड इमरान के नजदीकी रिश्तेदार और अन्य आरोपी शामिल हैं।बता दे कि,राजस्थान के निंबाहेड़ा में 28 मार्च 2022 को विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़े गए आतंकी से जुड़े रतलाम कनेक्शन सामने आया था।
इसके बाद ATS और NIA की टीम ने रतलाम से करीब एक दर्जन संदिग्धों और आतंकियों की गिरफ्तारी की थी।
दरअसल मास्टरमाइंड इमरान रतलाम स्थित अपने फार्म हाउस पर साथियों को बम बनाने की ट्रेनिंग देता था।

More Stories
हिनौती गौधाम में मास्टर प्लान के अनुसार ही निर्माण कार्य कराये जायें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ग्वालियर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: 20 दिन से बंद लिफ्ट, मरीजों को सीढ़ियों से ले जाने की मजबूरी