हैदराबाद
श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ 65 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह वनडे विश्व कप में श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक है। उन्होंने समरविक्रमा के साथ शानदार साझेदारी की और टीम के स्कोर में योगदान दिया। कुसल (122 रन) पर हसन अली की गेंद पर इमाम-उल-हक को कैच थमा बैठे। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए।
कुसल मेंडिस से पहले श्रीलंका के लिए तेज शतक का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में 79 गेंदों में शतक लगाया था। अब ये रिकॉर्ड कुसल ने अपने नाम कर लिया है।

More Stories
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की बड़ी चुनौती: न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक नहीं मिली जीत
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में भारतीय दिग्गजों की एंट्री, राहुल द्रविड़ और आर अश्विन खरीदेंगे फ्रेंचाइजी
फाइनल से पहले बड़ा फैसला? खराब फॉर्म के चलते क्या अभिषेक शर्मा होंगे बाहर