नई दिल्ली
इजराइल के तेल अवीव पर शनिवार को हमास आतंकवादियों के हमला करने के बाद एयर इंडिया ने वहां की सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, टिकट बुक कर चुके यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार पूरा सहयोग दिया जाएगा। एयरलाइन तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। ये उड़ानें- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को होती हैं। नई दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और वापसी की उड़ान एआई 140 को रद्द कर दिया गया था।

More Stories
Market Open Today: जोरदार तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 407 अंक उछला; निवेशकों के चेहरे खिले
जून 2026 में बैंकिंग सेवाओं पर असर, 22 से 28 जून के बीच चार दिन बैंक रहेंगे बंद
PM SVANidhi योजना: स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी 50 हजार तक लोन, लाखों लोग हुए लाभान्वित