नई दिल्ली
रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी (आरजीआईसी) को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने 922.58 करोड़ रुपए की राशि के लिए कई कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी को माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) से चार नोटिस मिले हैं, जिसमें पुन:बीमा और सह-बीमा जैसी सेवाओं से उत्पन्न राजस्व पर क्रमशः 478.84 करोड़ रुपए, 359.70 करोड़ रुपए, 78.66 करोड़ रुपए और 5.38 करोड़ रुपए के जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की मांग की गई है।
एक कर विशेषज्ञ के मुताबिक आरजीआईसी के लेखा परीक्षकों को 30 सितंबर को समाप्त तिमाही परिणामों में आकस्मिक देनदारी के रूप में इस राशि की जानकारी देनी होगी। आरजीआईसी एनसीएलटी में ऋण समाधान प्रक्रिया का समाना कर रही है।

More Stories
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: इन सेवाओं पर लगेगी कैंची, सस्ते होंगे टिकट
PF पैसा निकालना हुआ आसान: अब ATM से भी कर सकेंगे विड्रॉ, EPFO ला रहा नई सुविधा
स्पेशल पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये का इज़ाफा, 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा भाव, आपके शहर में कितना है रेट?