भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) में संविदा पर कार्यरत सामुदायिक संगठकों को नियमित पदों से समकक्षता का निर्धारण कर दिया गया है। इनके लिए वेतन मेट्रिक्स लेवल-4 निर्धारित किया गया है।
साथ ही सभी आयुक्त नगरपालिक निगम और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नगरीय निकायों में संविदा पर कार्यरत सामुदायिक संगठकों का नियमित पदों से समकक्षता का निर्धारण राज्य शासन द्वारा की गयी कार्यवाही अनुसार किया जाना सुनिश्चित करें।

More Stories
भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच बारिश, कलियासोत-केरवा-कोलार डैम में बढ़ा पानी; 50+ इलाकों में जलभराव
राजगढ़ में उफनते नाले में बही कार, 6 लोगों के शव मिले; 2 अब भी लापता, 3 को बचाया गया
MP में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, सिंगरौली से होगी शुरुआत; 10 हवाई पट्टियों को विकसित करने की तैयारी