ग्वालियर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने ग्वालियर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ग्वालियर अद्भुत शहर है। ग्वालियर गालव ऋषि की पावन तपो भूमि, संगीत सम्राट तानसेन की साधना स्थली, महारानी लक्ष्मी बाई के आत्मसमर्पण की धरा, राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कर्म भूमि रही है। मैं इन सभी महान विभूतियों को प्रणाम करता हूँ। मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली ग्वालियर के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर जिले में 622.80 करोड़ रूपए की सोनपुरा सिंचाई परियोजना, 368.01 करोड़ रूपए की पावा बांध परियोजना, स्वर्ण रेखा नदी पर द्वितीय चरण में 7.42 कि.मी. लंबी 926.21 करोड़ रूपए की (महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई चौकी एबी रोड तक) 4 लेन एलीवेटेड रोड, अमृत 2.0 के अंतर्गत 376.04 करोड़ रूपये लागत की चंबल नदी से पेयजल आपूर्ति योजना का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 242 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर की जनता को सौगातों के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।

More Stories
मंडला में उफान पर नर्मदा, कान्हा नेशनल पार्क से टूटा संपर्क; बड़े पुल के करीब पहुंचा जलस्तर
अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रारंभ
ब्यौहारी के इंदिरा गांधी कंप्यूटर कॉलेज के छात्रों ने फिर बढ़ाया मान, शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन से रचा इतिहास