नई दिल्ली
सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप पहले से ही पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो पीएम किसान 15वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में डीबीटी मोड के माध्यम से भेजी जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
कब आएगी 15वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान की 15वीं किस्त 30 नवंबर से पहले किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि केंद्र ने 27 जुलाई 2023 को योजना की 14वीं किस्त जारी की थी।
क्या है योजना?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। तब से, इस योजना के साथ पंजीकृत सभी किसानों को 6000 रुपये सालाना मिल रहे हैं। प्रत्येक PMKISAN किस्त लाभार्थियों को कुल 2000 रुपये प्रदान करती है। सब्सिडी की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

More Stories
शेयर बाजार में 25 साल बाद सबसे लंबी गिरावट, 8 हफ्ते में ₹26 लाख करोड़ स्वाहा
TATA को चुनौती! Mahindra की EV बिक्री ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा, सितंबर में भी दमदार प्रदर्शन
निफ्टी सिर्फ 13% टूटा, लेकिन बाजार में मची बड़ी तबाही; 102 शेयर आधे से भी नीचे