हांगझोऊ
चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के 13वें दिन भारत को कई मेडल जीतने की उम्मीद है। भारत 100 मेडल के आंकड़ें से 14 कदम दूर है। याद दिला दें कि भारत ने 12वें दिन यानी गुरुवार को तीन गोल्ड मेडल जीते। भारत ने अब तक 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज सहित कुल 86 मेडल जीत लिए हैं। वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। भारत को शुक्रवार को हॉकी सहित कई इवेंट्स में मेडल जीतने की उम्मीद है।
चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के 13वें दिन के कवरेज में आपका स्वागत है। भारतीय दल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि वो कई मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज जापान के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मैच होना है। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सामना होगा। इसके अलावा बैडमिंटन, आर्चरी और रेसलिंग में भारतीय एथलीट्स अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।
भारत की कोशिश 13वें दिन 100 मेडल के आंकड़ें को छूने की होगी। इस ऐतिहासिक आंकड़ें से भारत केवल 14 मेडल दूर है। याद दिला दें कि भारत ने 12वें दिन यानी गुरुवार को तीन गोल्ड मेडल जीते। भारत ने अब तक 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज सहित कुल 86 मेडल जीत लिए हैं। वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है।

More Stories
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा
टीम इंडिया में इस धुरंधर की एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर मचाएगा धमाल; चोटिल नीतीश रेड्डी बाहर
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री, राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मान