August 11, 2026

कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारी दी गई हर गारंटी पूरी होगी- प्रियंका गांधी

धार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने आज धार जिले के मोहनखेड़ा में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब जल्द ही भाजपा की सरकार को यहां से बाहर कर देगी। इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारे द्वारा दी गई हर गारंटी पूरी होगी।

प्रियंका गांधी की इस सभा में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने का कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। ओल्ड पेंशन मिलेगी। महिलाओं को हर महीने डेढ़ हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर भाजपा की सरकार में अत्याचार बढ़ जाते हैं।

कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के साथ ही हर वर्ग के उनके अधिकारी सुरक्षित रखेगी। सभा से पहले प्रियंका गांधी ने मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचकर जैन मुनिश्री का आशीर्वाद भी लिया। इससे बाद उन्होंने टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण भी किया।

मोहनखेड़ा को शुभ मानती है कांग्रेस
सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सहित अन्य नेता मंच पर मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी ने मोहनखेड़ा से आदिवासी अंचल के 6 जिलों को साधने का प्लान तैयार किया है। दरअसल कांग्रेस पार्टी मोहनखेड़ा के क्षेत्र को शुभ मानती है और यही वजह इंदिरा गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक कांग्रेस ने अपने कई बड़े चुनावी कार्यक्रम यहीं से किए है। जगह-जगह से आने वाले वाहनों को खड़ा करने और शहर का यातायात प्रभावित नहीं हो, इसके लिए जिम्मेदारों ने व्यवस्था कर रखी है।   इसके तहत कुक्षी, झाबुआ, आलीराजपुर, पेटलावद, धार आदि जगह से आने वाले वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करवाया गया है।