नईदिल्ली
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने असम एचएसएलसी कक्षा 10वीं की सामान्य विज्ञान की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है. परीक्षा आज 13 मार्च 2023 को राज्य भर के एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित होने वाली थी. पेपर लीक होने की खबरों के बाद निकाय ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया और इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से भी शेयर की. असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से पेपर रद्द करने की घोषणा की.
शिक्षामंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, '13 मार्च को होने वाली एचएसएलसी की सामान्य विज्ञान परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर SEBA द्वारा रद्द कर दिया गया है. परीक्षा की नई डेट की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.
SEBA की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, पेपर लीक होने की खबरें सामने आने के बाद मॉडल प्रश्नपत्र एक उम्मीदवार के हाथ में भी देखा गया. उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें अभ्यर्थियों के मन में भ्रम पैदा कर सकती हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए आज होने वाली सामान्य विज्ञान (सी3) विषय की परीक्षा रद्द की जाती है.

More Stories
कल पत्नियां भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी’, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी से मचा बवाल
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बदला ट्रैफिक रूट, रामबन में लागू हुआ वन-वे सिस्टम
भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते