अंतर्राष्ट्रीय फेनिकुलर तकनीक से स्थापित होगा रोप-वे
भोपाल
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि रेहली विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी सिद्ध पीठ टिकीटोरिया धाम में देवी-दर्शन, पूजन, आराधना, उपासना के लिये आने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और बीमारों की सुविधा के लिये 5 अक्टूबर को सायं 6 बजे माता मंदिर परिसर टिकीटोरिया में रोप-वे का शिलान्यास किया जायेगा। रोप-वे अंतर्राष्ट्रीय फेनिकुलर तकनीक से बनाया जाएगा।
मंत्री भार्गव ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की सहायता से रोप-वे का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने सभी क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार