गाजियाबाद
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से कर्नाटक के कलबुर्गी और हुबली के लिए उड़ान सेवा अस्थाई रूप से तकनीकी कारणों के चलते बंद हो गई है। एयरलाइंस ने अप्रैल से उड़ान सेवा शुरू करने को एयरपोर्ट प्रबंधन को जानकारी दी है, लेकिन सेवा शुरू करने का दिन निश्चित नहीं किया है।
हिंडन एयरपोर्ट से स्टार एयर कंपनी कलबुर्गी और हुबली के लिए उड़ान सेवा संचालित कर रही थी। रखरखाव का हवाला देकर उड़ान सेवा 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं, लेकिन अप्रैल में इन शहरों के लिए फ्लाइट कब शुरू होगी इसकी जानकारी एयरपोर्ट प्रबंधन को नहीं दी गई है।
वर्ष 2019 से शुरू हुए हिंडन एयरपोर्ट से हुबली और कलबुर्गी एयरपोर्ट के लिए ही उड़ान सेवा चल रही थी, हालांकि शुरुआत पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा से हुई थी, लेकिन कुछ महीने चलने के बाद तकनीकी दिक्कतों के चलते उड़ान सेवा अस्थाई तौर पर बंद हुई। उसके बाद कंपनी ने संचालन करने से इनकार कर दिया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी है कि उड़ान सेवा 31 मार्च के बाद कब शुरू होगी।

More Stories
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी