मुख्यमंत्री चौहान करेंगे शुभारंभ
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भोपाल मेट्रो रेल ट्रॉयल रन का हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। ट्रॉयल रन का शुभारंभ कार्यक्रम सुभाष नगर डिपो में होगा। ट्रॉयल रन सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक होगा। सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी है।
गौरतलब है कि भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृत लागत 6941 करोड़ रूपये है। भोपाल में पहले चरण में लगभग 30.95 किलोमीटर पर मेट्रो रेल का काम चल रहा है। इसमें 16.77 किलोमीटर ऑरेंज लाइन- एम्स से करोंद चौराहा तथा 14.18 किलोमीटर ब्ल्यू लाइन- भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहे को जोड़ेगी।

More Stories
कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि
गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ
इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा, मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ