जतारा
जानकारी देते हुए ईएमटी गौरीशंकर अहिरवार ने बताया कि थाना जतारा क्षेत्रीय अंतर्गत टीकमगढ़ जतारा मार्ग के पॉलिटेक्निकल के पास महुआ के पेड़ में टीकमगढ़ मार्ग से आ रही बोलेरो गाड़ी जो मंबई से कमलानगर शोक में जा रही थी तभी अज्ञात कारणों के चलते गाड़ी संतुलन बिगड़ जाने के चलते रात्रि करीब 12 बजे सड़क दुघर्टना हुई जिसमें 5 की मौत हो गई । वहीं घटना की जानकारी लगते हैं जतारा पुलिस मौके पर पहुंची जहां राम राजेश लोधी आयु 28 वर्ष , विनोद राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी मंबई विनोद लोधी सहित अन्य लोगों को घटना स्थाल से गंभीर होने के चलते ज़िला चिकित्सालय ले जाया गया वहीं जतारा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात में प्राथमिक उपचार के लिए आई राधा राजपूत उम्र 35 वर्ष मानकुंवर राजपूत उम्र 40 वर्ष को जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार उपंरात जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है । ईएमट गौरीशंकर अहिरवार ने बताया कि उक्त घायलों को जतारा, लिधौरा, बमौरी कला, पलेरा, लोकेशन द्वारा पुलिस की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया फिलहाल पांच लोगों की मौत की खबर लिखें जाने तक अन्य लोग की गंभीर रूप की स्थिति बताई जा रहा है।

More Stories
छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर एमपी ट्रांसको के सब-स्टेशन में हुआ सामूहिक पौध-रोपण