बेंगलुरु
बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया। यहां एक दूल्हा ट्रैफिक का फायदा उठाकर भाग निकला और दुल्हन कुछ दूर तक पीछे-पीछे दौड़ती रह गई। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दूल्हे का कुछ पता नहीं चला। दुल्हन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल बात 16 फरवरी की है। एक नवविवाहित दंपत्ति चर्च में प्रार्थना करके लौट रहे थे तभी महादेवापुरा कॉरिडोर के पास ट्रैफिक में उनकी कार फंस गई। दूल्हा आगे की सीट पर बैठा था। उसने दरवाजा खोला और भागने लगा। पत्नी ने उसे कुछ दूर तक दौड़ाया भी लेकिन वह हाथ से निकल गया।
अफेयर
पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति का अफेयर गोवा में एक महिला के साथ था। वे दोनों एक ही ऑफिस में काम करते थे। विजय जॉर्ज (बदला हुआ नाम) की प्रेमिका उसे धमकी दिया करती थी कि वह प्राइवेट मोमेंट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगी। इसी बात से डरकर वह भाग गया। महिला ने 5 मार्च को पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि उन दोनों की शादी 15 फरवरी को ही हुई थी। इसके एक दिन बाद ही विजय जॉर्ज भाग गया।
दो बच्चों की मां है प्रेमिका
पुलिस का कहना है कि दूल्हे की खोज की जा रही है। विजय जॉर्ज चिक्काबल्लापुर जिले के चिंतामणि में रहता था। वह अपनी प्रेमिका से बहुत परेशान रहता था। जॉर्ज की 22 वर्षीय पत्नी ने शादी से पहले ही जॉर्ज से कहा था कि वह परेशान ना हो। इस मामले में वह जॉर्ज के साथ खड़ी रहेगी। इसके बावजूद शादी के एक दिन बाद ही जॉर्ज भाग गया। महिला ने कहा कि विजय गोवा में अपने पिता की मैनपावर कंपनी में सहयोग करता था। इसी दौरान उसका अफेयर अपने एक ड्राइवर की पत्नी से हो गया था। वह दो बच्चों की मां है। उसकी प्रेमिका भी कंपनी में क्लर्क का काम करती है।
एक बार जब जॉर्ज की मां को इस बारे में पता चला तो उसने यह रिश्ता खत्म करवाने के लिए जॉर्ज की शादी करवाने का प्लान किया। पत्नी ने बताया, मुझे शादी से पहले ही अफेयर के बारे में बताया गया था लेकिन जॉर्ज ने वादा किया था कि वह उस महिला से रिश्ता खत्म कर लेगा। शादी के बाद भी महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी इसलिए विजय जॉर्ज काफी डिस्टर्ब रहता था।

More Stories
Developed India के लिए बड़ा फोकस, केंद्र ने कहा- सिर्फ सरकारी खर्च से नहीं होगा लक्ष्य पूरा
Kalyan-Latur Expressway: 8 KM लंबी टनल से सफर होगा आसान, 11 की जगह 5 घंटे में पहुंचेंगे
आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में बदली तस्वीर, लोकल आतंकियों के आंकड़ों में गिरावट