नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की है। साथ ही पीएम मोदी ने एक पोस्ट कर का है कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। गौरतलब है कि यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा। राष्ट्रपिता ने जीवन भर स्वच्छता पर जोर दिया था।
PM Modi ने स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की
प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे हमें एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आना है। एक स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में शामिल हों। वहीं, भाजयुमो ने एक अक्टूबर को पीएम मोदी से प्रेरित होकर देशव्यापी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की घोषणा की।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में देश भर के कार्यकर्ता एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपने-अपने मंडलों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के लिए जुटेंगे। ये प्रयास सरकारी अस्पतालों, सरकारी स्कूलों, बस स्टैंडों, तालाबों और झीलों जैसे 10,000 से अधिक स्थानों तक किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों को अधिक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है।

More Stories
मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स केस का पैसा दिल्ली के नाइट क्लबों में? ED की ताबड़तोड़ छापेमारी
India-US Trade Deal: जल्द फाइनल हो सकती है भारत-अमेरिका डील, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के दौरे से बढ़ी उम्मीदें
AAP विधायक को बड़ा झटका, पत्नी समेत 9 लोगों को 7-7 साल की जेल; मारपीट और वसूली मामले में सजा