सात मार्च को पूरी मुंबई होली के जश्न में डूबी है। फिल्म और टीवी स्टार्स खूब रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। कटरीना कैफ ने भी पति विक्की कौशल और सास-ससुर के साथ खूब जमकर होली खेली। एक्ट्रेस ने होली सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शादी के बाद कटरीना की यह दूसरी होली है, जिसके लिए एक्ट्रेस ने परिवार के साथ मिलकर ढेर सारी तैयारियां की थीं।
Katrina Kaif ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली खेलने के बाद कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में कटरीना कैफ, Vicky Kaushal के गले में बांहें डालें पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कटरीना के साथ विक्की कौशल, उनके मम्मी-पापा और साली साहिबा इसाबेल कैफ भी नजर आ रही हैं। कटरीना और इसाबेल के चेहरे पर लगा गुलाल खूब दमक रहा है और दोनों काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि कटरीना और विक्की ने परिवार के साथ खूब धमाकेदार होली खेली है।
विक्की-कटरीना ने 2021 में की थी शादी
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, पर उन्होंने अपना रिलेशनशिप हर किसी से छुपाकर रखा था। शादी के बाद कटरीना कैफ ने हर रस्म बड़ी खूबसूरती से निभाई। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली रसोई से लेकर बाकी रस्मों की झलक भी शेयर की थी।
ससुराल में ऐसी रही थी कटरीना की पहली होली
कटरीना कैफ की पहली होली भी काफी खास रही थी। तब कटरीना ने सास-ससुर के साथ-साथ देवर सनी कौशल के साथ खूब रंग उड़ाया था और प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो जहां कटरीना कैफ 'टाइगर 3' और 'मैरी क्रिसमस' में नजर आएंगी, वहीं विक्की कौशल 'सैम बहादुर', 'डंकी', 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और आनंद तिवारी की एक फिल्म में नजर आएंगे।

More Stories
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट
सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून