November 21, 2026

GIFT निफ्टी ने 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल-टाइम हाई ओपन इंटरेस्ट का बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई

गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) ने भारतीय इक्विटी बाजार की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 18 नवंबर 2026 को गिफ्ट निफ्टी का ओपन इंटरेस्ट (Open Interest) अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर (2,07,330 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया। इस दौरान कुल 4,38,887 कॉन्ट्रैक्ट्स ओपन रहे।

इससे पहले गिफ्ट निफ्टी ने 23 अक्टूबर 2026 को 21.84 अरब अमेरिकी डॉलर का ओपन इंटरेस्ट दर्ज किया था। ताजा उपलब्धि के साथ गिफ्ट निफ्टी ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

3 जुलाई 2023 को गिफ्ट निफ्टी का पूर्ण परिचालन शुरू होने के बाद से NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) पर कारोबार में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 18 नवंबर 2026 तक गिफ्ट निफ्टी में कुल 8.07 करोड़ से अधिक कॉन्ट्रैक्ट्स का संचयी कारोबार हुआ है, जबकि कुल संचयी टर्नओवर 3.73 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

गिफ्ट निफ्टी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए NSE IX ने सभी बाजार प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया और उनके निरंतर सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।