रायपुर।
पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में अनुपम गार्डन (महावीर पार्क) में समिति के सदस्यों ने फूलों की होली खेली। इस कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य सैर-सपाटा संघ के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद जैन ने थे। पतंजलि योग समिति के साथ-साथ हैप्पी जुम्बा ग्रुप, परम आलय समिति, संतोष साहू जुम्बा ग्रुप, बुजुर्गो का हास्य योग समिति के अतिरिक्त गार्डन में आए सभी लोगों ने एक-दुसरे के ऊपर फूल डालकर, ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए हंसी खुशियों के साथ होली मनाई। श्री आर. एन. नाविक के फाग गीत के साथ माहोल होली मय हो गया। पंतजलि के महिलाओं ने भी फाग गीत गाये और नगाड़े बजाये। आपस में गले मिलकर अभिवादन किया, बधाइयां दी, मिष्ठान बांटे, एक – दूसरे को मिठाई खिलायें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी छबि राम साहू, अनुराधा साहू, संतोष साहू, विक्की साहू, गिरधारी, मनोज सोनी, पुष्पा देवांगन, पद्मिनी मंडल, अनिल पुनिया, श्याम पित्रोडा, आर. एन. नाविक, सीमा अग्रवाल, जे.पी. महामला, विश्राम यादव, टी. पी. देवांगन, सावित्री कश्यप, ज्ञानिराम मच्छिरके, पन्ना लाल नागपुरे, पवन सिन्हा, प्रह्लाद दमाहे, रेणु, शीला, सरोज, मधु, मीना$, प्रमोद शर्मा ,सेवाराम देवांगन उपस्थित थे।

More Stories
DGP अरुण देव गौतम की बस्तर में हाई-लेवल बैठक, नक्सलियों पर 31 मार्च से पहले होगा निर्णायक प्रहार
युवा कलाकारों से छात्रवृत्ति के मंगाए आवेदन, संस्कृति विभाग कई सब्जेक्ट में देगा सहायता
माँ बम्लेश्वरी धाम में बढ़ाएं सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था, चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश