रायपुर
महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से सीबीआई के बाद अब ईडी की टीम सात दिनों तक पूछताछ करेगी। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लांड्रिंग जांच कर रही है।
ईडी ने उसे अपने मामले में पेश कराने के लिए गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया था। शुक्रवार सुबह सौरभ को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने आवेदन पेशकर कस्टोडियल रिमांड की मांग की।
सात दिन की रिमांड मंजूर
देर शाम तक दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने सात दिन की रिमांड मंजूर की गई। अब सीबीआई और ईडी की समानांतर कार्रवाई से महादेव सट्टा नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और अन्य ऑपरेटरों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।

More Stories
नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा
धमतरी के मां अंगारमोती दरबार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचीं श्रद्धालु
आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, अस्मिता और स्वाभिमान को मिलेगा सम्मान