भोपाल
कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में अब पार्टी के दिग्गज नेता भी शामिल होने लगे हैं। बुधवार को इस यात्रा में पहली बार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। वहीं दिग्विजय सिंह गुरुवार की शाम को देवास जिले के खातेगांव में जनआक्रोश यात्रा में शामिल होंगे। तीस सितम्बर को इस यात्रा में राहुल गांधी और कमलनाथ भी शामिल होंगे। कमलनाथ इससे पहले छिंदवाड़ा में भी इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं।
तराना में जनआक्रोश यात्रा में जीतू पटवारी के साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला और शोभा ओझा शामिल हुए। सुरजेवाला ने यहां पर भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्थिति बदतर कर दी है। हर वर्ग परेशान है। उज्जैन में इतनी वीभत्स घटना हुई है। सरकार कुछ नहीं कर रही है। इस सरकार को आप सभी को मिलकर उखाड़ फैंकना है। वहीं जीतू पटवारी ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर जमकर आरोप लगाए।
दिग्विजय सिंह देवास और नर्मदापुरम में
दिग्विजय सिंह आज दो जिलों की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे। वे शाम को देवास जिले के खातेगांव में निकलने वाली यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे नर्मदापुरम पहुंचेगे। जहां पर वे सुरेश पचौरी के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे।

More Stories
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
तमिलनाडु में नए सियासी गठजोड़ की चर्चा, PMK और विजय की TVK के बीच बातचीत तेज
राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता