भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जबलपुर विकास की दृष्टि से देश में बहुत तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। आज ही जबलपुर में 460 करोड़ रुपए की लागत के हाई कोर्ट के नए भवन का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जबलपुर में रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक बनेगा जो हमारा गर्व और गौरव का प्रतीक होगा। आन-बान-शान का प्रतीक यह स्मारक 100 करोड़ रूपए की लागत से बनाया जाएगा। जबलपुर में 5 हजार करोड़ का रिंग रोड बन रहा है। इसी तरह 300 करोड़ का अत्याधुनिक रेल्वे स्टेशन बन रहा है। इसके अलावा 400 करोड़ रुपए लागत से एयरपोर्ट बन रहा है। जियोलाजिकल पार्क भी बन रहा है। जबलपुर में 200 करोड़ का आईटी पार्क बन रहा है। एक नहीं अनेकों सौगातें दी गई हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार विकास के लिए सक्रिय हैं। साथ मिलकर कार्य हो रहा है, कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार