भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिष्ठित सम्मान 'फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ ज़ायद' से नवाजे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि कैप्टन स्मित ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए 170 से अधिक यात्रियों की सुरक्षा की और एक संभावित विमान हादसे को टाल दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री स्मित का साहस और सूझबूझ, सेवा की भावना और समर्पण को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन मच्छार और पूरी 'फ्लाईदुबई' क्रू टीम के शानदार प्रयासों को सलाम कर शाबाशी दी है।

More Stories
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा
खाद्य विभाग के अधिकारियों का IIM इंदौर में 5 दिवसीय प्रबंधन प्रशिक्षण
डिजिटल सुशासन से पिछड़े वर्ग के युवाओं को मिलेगा लाभ, पोर्टल बनेगा मील का पत्थर