बिलासपुर
नौकरी की तलाश में रूस गए बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र निवासी युवक विनीत कुमार दुबे के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक 1 अक्टूबर को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचा था, लेकिन 7 अक्टूबर के बाद से उसका परिजनों से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।
युवक की बहन आशी दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके भाई को रूस में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है और उस पर रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल होने के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने बिलासपुर एसएसपी और कलेक्टर से मुलाकात कर युवक की सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई है।

More Stories
सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी