देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जनपद स्थित आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय आदिबद्री मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन तथा राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।

More Stories
ब्रेन-डेड मरीज के अंगदान ने बचाईं 3 जिंदगियां, AIIMS भोपाल में सफल हुआ 30वां किडनी ट्रांसप्लांट
MP में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इंदौर में 9 साल तक ‘रवि’ बनकर महिला का शोषण, 4 साल के मासूम से भी दरिंदगी का आरोप