भिलाई.
दुर्ग जिले में विदेशी नागरिकों की पहचान और अवैध रुप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत करीब 32 हजार लोगों के स्कैन किए गए डेटा की जांच की। इसमें 250 से अधिक लोगों को विस्तृत पड़ताल के लिए चिन्हित किया है।
पुलिस अब इन लोगों से जुड़ी जानकारियां और दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दुर्ग पुलिस की एसटीएफ टीम उपलब्ध डेटा के आधार पर विशेष सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लगभग 32 हजार व्यक्तियों के स्कैन किए गए डेटा का परीक्षण एवं विश्लेषण किया। इसमें से 250 से अधिक व्यक्तियों को आगे की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी के संकलन एवं सत्यापन के उददेश्य से एसटीएफ टीम ने पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना एवं मुशिर्दाबाद सहित अन्य संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों के संबंध में उपलब्ध जानकारियों का संकलन एवं दस्तावेजीकरण किया है। संकलित डेटा का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। विश्लेषण एवं सत्यापन के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस पूर्व में भी अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट किया जा चुका है।

More Stories
लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – डेका
पीएनबी के एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में ऑल इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट सीए, सीएस, सीएमए आयुष गर्ग ने दिए उद्योगों के विकास के सुझाव
CG में BTech और BPharma छात्रों के लिए खुला डिजिवर्सिटी पोर्टल, परीक्षार्थियों को मिलेगी सुविधा