राज्यपाल पटेल ने महानवमी पर किया कन्या-पूजन
प्रदेश-देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल सोमवार को नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर लोकभवन में कन्यापूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोकभवन स्थित मंदिर परिसर में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन कर मिष्ठान और उपहार भेंट किए।
राज्यपाल पटेल ने माँ दुर्गा से प्रदेश औेर देश के विकास एवं नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाऊसहोल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों के तबादले; रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की कमान
पति विजय देवरकोंडा के साथ CM मोहन यादव से मिलीं रश्मिका मंदाना, मध्यप्रदेश में मिला खास ऑफर
इंदौर में ₹150 करोड़ से सजेगी मां अहिल्या की गाथा, सिंहस्थ से पहले शुरू होगा पहला चरण