रायपुर
गणेश विसर्जन हेतु निकलने वाली झांकियों के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम व स्मार्ट सिटी की टीम बारिश थमने के बाद तीसरे दिन भी आखरी पहर में विसर्जन पथ मार्ग के रेस्टोरेशन के लिए उतरी। तकनीकी अधिकारियों के सुपरविजन में इसके लिए बने संयुक्त दस्ते ने ज्यादातर मार्गों के पूरे पेच का रेस्टोरेशन पूरा कर लिया है। आज रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक श्री बी.आर. अग्रवाल ने भी इस हेतु जुटी टीम के कार्य का निरीक्षण किया।
श्री अग्रवाल ने बताया कि झांकी परिक्रमा पथ के ज्यादातर मार्ग को दुरूस्त कर लिया गया है और शेष मार्ग का रेस्टोरेशन भी तीन दिवस के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे स्थल जहां पर गणेश प्रतिमा स्थापित है, उनके समीप के स्थल को छोड़कर पूरे मार्ग का रेस्टोरेशन यह टीम कर रही है। ऐसे मार्ग जहां टीम द्वारा सुधार किया गया है, उन स्थलों की बेरिकेटिंग के निर्देश भी संबंधित इंजीनियर को दिए गए है। उन्होंने बताया कि अब मुख्य मार्ग के साथ ही आंतरिक मार्ग में बारिश के होने वाले गढ्ढों व सड़कों के सुधार के लिए भी टीम जुट गई है।

More Stories
आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ 10वीं रिजल्ट: सरकारी स्कूलों से 81% टॉपर्स, 13 जिलों में से 5 में गर्ल्स टॉपर्स
छत्तीसगढ़ में अब सीधे किचन तक पहुंचेगी गैस, मंत्रिपरिषद ने ‘शहरी गैस वितरण नीति-2026’ को दी मंजूरी