नई दिल्ली
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) ने निवेशकों को “My Trades” नाम से X/Telegram पर सक्रिय एक व्यक्ति तथा “Vikash Trader” नामक YouTube चैनल से सावधान रहने की सलाह दी है। इनके द्वारा कथित तौर पर शेयर बाजार संबंधी टिप्स, सुनिश्चित/गारंटीड रिटर्न और निवेशकों के ट्रेडिंग अकाउंट को हैंडल करने जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
NSE ने स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्ति/संस्था NSE के पंजीकृत सदस्य या किसी पंजीकृत सदस्य के अधिकृत व्यक्ति नहीं हैं। निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति या संस्था की सेवाएं न लें जो गारंटीड रिटर्न का दावा करती हो और अपना यूजर आईडी, पासवर्ड या अन्य ट्रेडिंग क्रेडेंशियल किसी के साथ साझा न करें।
निवेशक NSE की “Know/Locate your Stock Broker” सुविधा के माध्यम से ब्रोकर एवं अधिकृत व्यक्तियों की जानकारी सत्यापित कर सकते हैं। NSE ने कहा है कि ऐसी अनधिकृत योजनाओं में भागीदारी निवेशकों के अपने जोखिम पर होगी और ऐसी योजनाएं NSE द्वारा न तो अनुमोदित हैं और न ही समर्थित।

More Stories
IndiGo यात्रियों को झटका! बढ़ा फ्यूल चार्ज, टिकट पर ₹1,200 तक ज्यादा देने होंगे; जानें कब से लागू
₹5.99 लाख की नई Maruti Baleno का जलवा, पहले ही महीने 25 हजार यूनिट पार बिक्री; माइलेज 24kmpl+
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बदलाव! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR