अगरतला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इसके सहयोगी दल इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के गठबंधन की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है। प्रधानमंत्री आठ मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।”
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नई सरकार आठ मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह यहां विवेकानंद मैदान में होगा।

More Stories
दिवाली से पहले 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, PM मोदी ने दी खास सलाह
भारत की GDP पर अजित डोभाल का बड़ा अनुमान, बोले- अगले 20 साल में 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है
DUSU Election Result: ABVP की 3 पदों पर जीत, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन के नाम