मुंबई
महाराष्ट्र के यावतमाल से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि खाली सड़क पर स्कूटी से जा रही महिला पर अचानक कहर टूट पड़ेगा। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे अचानकर सड़क फाड़कर पानी का बड़ा फव्वारा बाहर निकलने लगा। इसकी चपेट में एक स्कूटी सवार महिला भी आ गई। पानी की तेज बौछार की वजह से महिला बुरी तरह घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना महाराष्ट्र के यवतमाल की बताई जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी वीडिया साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खाली सड़क पर स्कूटी से एक महिला जा रही है। अचानक रोड में क्रैक आता है बड़े ही प्रेशर के साथ पानी बाहर आने लगता है। प्रेशर इतना तेज होता है कि महिला घायल हो जाती है।
सीसीटीवी में यह सारा वाकया कैद हो गया। एक शख्स ने बताया, इस घटना से लोग डरे हुए हैं। आसपास के इलाके में पानी भर गया है। सड़क पर बहुत बड़ी दरार आई है। बता दें कि सड़क के नीचे भूमिगत पानी की पाइपलाइन थी जो कि अचानक फट गई। इसी तरह की घटना उत्तर प्रदेश के बरेली में भी हुई थी। यहां एक अस्पताल के छत में लगी पानी की पाइपलाइन फट गई थी। इसके बाद कोविड वॉर्ड में पानी भर गया था।

More Stories
दिवाली से पहले 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, PM मोदी ने दी खास सलाह
भारत की GDP पर अजित डोभाल का बड़ा अनुमान, बोले- अगले 20 साल में 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है
DUSU Election Result: ABVP की 3 पदों पर जीत, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन के नाम