तिरुवनंतपुरम
केरल के कासरगोड में स्कूल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस छात्रों को छोड़कर वापस लौट रही थी। समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
सीएम पिनाराई विजयन ने हादसे पर जताया दुख
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा कासरगोड के बदियदुक्का के पास पल्लथातुक्का में हुआ है। वहीं, सीएमओ ने एक बयान में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस घटना में हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

More Stories
पश्चिम बंगाल का बड़ा फैसला! हासीमारा और कलाईकुंडा एयरबेस को मिली 62 एकड़ जमीन, पूर्वी सीमा होगी और मजबूत
MLC चुनाव में महायुति का जलवा! 17 में 16 सीटें जीतकर उद्धव-शरद और कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला! मदरसा शिक्षा बजट में भारी कटौती, अब आधे से भी कम हुआ आवंटन