बेंगलुरू
शादी के दिन लोकल ब्यूटी पार्लर में जाना एक लड़की को काफी महंगा पड़ गया। ब्यूटी पार्लर से वापस आने के बाद उसका चेहरा बेहद अजीब ढंग से सूज गया। इसे देखकर दूल्हे ने शादी करने से ही इंकार कर दिया और आखिर बारात वापस लौट गई। मामला कर्नाटक के हसन जिला स्थित अरासिकेरे गांव का है। फिलहाल महिला का हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।
मेकओवर पड़ा भारी
शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जाने का आजकल रिवाज चल रहा है। इसी तरह कर्नाटक की यह महिला भी अपने कस्बे के ब्यूटी पार्लर गई थी। उसका इरादा अपना मेकओवर कराने का था। वहां पर उसने पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगवाया। वह कुछ नया ट्राई करना चाहती थी। इसलिए फाउंडेशन के बाद उसने स्टीम लिया। स्टीम लेते ही उसका चेहरा जल गया और जगह-जगह से सूज गया।
पुलिस में शिकायत
उधर दूल्हे ने जब लड़की के इस हाल के बारे में सुना तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। लोगों के बार-बार समझाने के बावजूद वह राजी नहीं हुआ और आखिरकार शादी टूट गई। वहीं, लड़की के घरवाले पहले तो उसे लेकर हॉस्पिटल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद ब्यूटी पार्लर की मालकिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ब्यूटी पार्लर संचालिका से पूछताछ कर रही है।

More Stories
सीट कन्फर्म नहीं, बढ़ी बेबसी! रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब, जनरल डिब्बों की ओर मची भगदड़
नई शिक्षा नीति 2020 से बदली देश की शिक्षा प्रणाली, बोले धर्मेंद्र प्रधान
रोजगार की तलाश बनी मुसीबत: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों ने सुनाई दर्दभरी दास्तां