इंदौर
रविवार सुबह शहर में हल्के बादल छाए और धूप भी खिली। सुबह पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं अधिकतम 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली सुबह 3 से 5 बजे तक 2 घन्टे के लिए कोहरा छाया और न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर तक पहुंची।
रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के होलकर स्टेडियम में आज भारत-आस्ट्रेलिया के दौरान वर्षा होने की संभावना है। हालांकि मैच के दौरान हल्की वर्षा होने के कारण कुछ समय के लिए मैच बाधित हो सकता है।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रुक रुककर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा का दौर जारी रहेगा। शाम के समय अल्प समय के लिए तेज बौछारों के कारण मैच रोकने की स्थिति भी बन सकती है। शनिवार को शहर में बादल छाए रहे और धूप भी खिली।
दिन में पश्चिमी हवाएं 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बादलों के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.2 डिग्री दर्ज किया। शनिवार सुबह के समय धुंध का असर रहा और न्यूनतम द्श्यता 2 हजार मीटर तक दर्ज की गई।

More Stories
राज्य सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम” के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीज संघ हाइब्रिड बीजों का उत्पादन कर किसानों को बाजार से आधी कीमत पर उपलब्ध कराएगा : मंत्री सारंग
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की