भोपाल
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के पराक्रम की जानकारी देशवासियों तक पहुंचाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह को बड़ी राहत मिली है। राज्य कैबिनेट ने उनके विरुद्ध मुकदमा न चलाने की अनुशंसा की थी, उस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुहर लगा दी है।
उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अभियोजन की अनुमति न देने की अनुशंसा का प्रस्ताव निर्णय के लिए राज्यपाल को भेजा गया था।
11 मई 2025 को की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने 11 मई 2025 को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने (आतंकियों ने) कपड़े उतार-उतारकर हमारे हिंदुओं को मारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। इस टिप्पणी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर प्राथमिकी के निर्देश दिए थे।

More Stories
जबलपुर में सौतेले पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर का करोड़पति कॉन्स्टेबल! जांच में ₹64 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, परिवार और सहयोगियों के नाम 46 अचल संपत्तियां
माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़; 25 लोग घायल, 13 अस्पताल में भर्ती