रायपुर.
राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी दी है.
पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है. मंत्रालय से इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाई गई थीं. इसके परिपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त 2026 को नवा रायपुर, मंत्रालय (महानदी भवन) से उनकी नई पदस्थापना का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय