मुंबई
काम्या पंजाबी टीवी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई सुपरहिट शोज में काम करके इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।काम्या पंजाबी ने कहा कि करियर की शुरुआत में शो का डायरेक्टर उनसे बदतमीजी करता था. उन्हें टॉर्चर करता था। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में अपने दिल में दबा सालों पुराना दर्द बयां किया। काम्या ने कहा- 'कहता है दिल' शो मेरे करियर का सबसे बड़ा ब्रेक था. शो में मैंने अमन वर्मा की बेटी का रोल प्ले किया था।
'अब तक मैंने बताया नहीं था, लेकिन आज बताऊंगी. 'कहता है दिल' में जो डायरेक्टर थे. उन्होंने मुझे और बाकी कुछ एक्टर्स को काफी ज्यादा बुली किया था। 'हद इतनी पार हो गई थी कि मेकअप रूम से सेट पर जाने का मन नहीं करता था. पहले मुझे इतनी खुशी हुई थी कि मुझे एक शो मिला है. मैं मेहनत से काम करना चाहती थी. लेकिन वो इस तरह की बातें करते थे कि इतनी बिंदास होकर भी मैं वो बातें बोल नहीं पाऊंगी। 'वो बहुत शर्मनाक बातें करते थे. एक शॉट था, जब मैं सीढ़ियों से भागते हुए नीचे उतरकर आती थी. तब वो मेरे इनर गारमेंट्स पर कमेंट करते थे।
वो कहते थे- कैसा वाला इनरगारमेंट पहना है. वो मुझे कहते थे कि आप 9-5 जॉब कर लो. मैं सहम जाती थी.तब मैं कुछ बोल नहीं पाती थी, क्योंकि मुझे लगता था कि अगर मैं बोलूंगी तो मुझे शो से निकाल दिया जाएगा। 'लेकिन फिर लगता था कि मैं कैसे काम करूं, जब सेट पर डायरेक्टर माइक पर इस तरह के कमेंट करता है।
काम्या ने कहा कि 25 एपिसोड के बाद उन्हें शो से रिप्लेस कर दिया गया था, क्योंकि शो में बड़ा लीप आ गया था. काम्या ने कहा कि मुश्किलों के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी. वो आगे बढ़ती गईं।

More Stories
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी