बालोद.
रॉन्ग नंबर के जरिए एक नाबालिग युवती से पहचान होने के बाद उसे अपने शहर ग्वालियर बुलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में डौंडी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान नाबालिग युवती से रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग युवती को अपने शहर ग्वालियर बुलाया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट डौंडी थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ग्वालियर स्थित घर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद डौंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

More Stories
कैंसर अस्पताल के निर्माण में देरी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, 25 दिसंबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम
इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना