भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में श्रावण मास की धार्मिक यात्रा पर कावड़ यात्री को जाता देख अपना काफिला रुकवा कर कावड़ यात्री से उनकी कावड़ लेकर अपने कंधे पर उठाकर चलें। साथ ही उन्होंने इंदौर के कावड़ यात्री बाबू पटेल से चर्चा की। बाबू पटेल ने बताया कि वे वर्षों से कावड़ यात्रा कर रहें है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा करते हुए श्रावण मास की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर प्रवास पर रहें। इस दौरान उन्होंने इंदौर में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

More Stories
भोपाल की शाहपुरा झील के वेटलैंड से हटेगी 50 मीटर सड़क, NGT ने दिए निर्देश
MP में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर बदला नियम, अब निगम-मंडल के अस्पतालों से ही मिलेंगे सर्टिफिकेट
खजराना गर्भगृह विवाद में गार्डों को सजा, विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को मिली चेतावनी