August 13, 2026

हमीदिया कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एच आई वी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल प्रदेश टाइम्स

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसका विषय एच आई वी एड्स रखा गया कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना मिश्रा एवं डॉ. गब्बर सिंह एवं स्टेट अवार्डी दानिश खान उपस्थित थे। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, रील मेकिंग, प्रश्नमंच एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। रेड रिबन क्लब के अध्यक्ष डॉ. आर. एस. नरवरिया ने छात्रों को एच आई वी एड्स की रोकथाम एवं जागरूकता के उपाय बताए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम जाहेरा कागज़ी, द्वितीय अनिता सोनी, तृतीय मलयज सांगड़े साथ ही रील मेकिंग में प्रथम गुंजा नागवंशी, द्वितीय नवीन उइके, तृतीय दिनेश जाटव एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तनु चौहान द्वितीय कैडेट किशन राजपूत तृतीय कैडेट करन राजपूत ने प्राप्त किया साथ ही विजेता छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर. पी. शाक्य राकेको अधिकारी डॉ. माया बकोरिया डॉ. ममता एवं चित्रकला विभाग प्राध्यापक डॉ. आलोक भावसार एवं डॉ. रेखा धीमान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन रासेयो वरिष्ठ स्वयंसेवक उमेश कुमार प्रजापति ने किया वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वयंसेवक इरफान अंसारी, जयकुमार अहिरवार एवं स्टेट आर डी कैंपर राजा रजक स्टेट कैंपर अरविंद जाटव शशांक मालवीय गुंजा नागवंशी एवं स्वयंसेवक जागृति तिवारी, पूजा मालवीय, प्रतीक्षा अहिरवार, मानस, अंशुल, फैजान खान, फरहान, पिंकेश, आशीष, अंजलि, कृतिका, केशव , वेदांश वसीम, मोहित एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे