संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 06 से 15 सितम्बर तक
भोपाल में 15 सितम्बर को आयोजित होगी
भोपाल। उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत संभागीय प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन 06 से 15 सितम्बर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
अकादमी के निदेशक श्री प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के अंतर्गत युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता के संभागीय आयोजन अंतर्गत सागर संभाग में 06 सितम्बर, 2026 को आदर्श संगीत महाविद्यालय, सागर में आयोजित होगी। वहीं, जबलपुर संभाग की प्रतियोगिता 06 सितम्बर, 2026 को सुरप्रभा संगीत महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होगी। उज्जैन संभाग की प्रतियोगिता 09 सितम्बर, 2026 को शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय, उज्जैन में होगी। ग्वालियर एवं चंबल संभा में 10 सितम्बर, 2026 को शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित होगी। रीवा संभाग में 11 सितम्बर, 2026 को शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में होगी। इंदौर संभाग में 12 सितम्बर, 2026 को शासकीय लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय, इंदौर में प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, नर्मदापुरम संभाग में 13 सितम्बर, 2026 को सुरवाणी संगीत संस्था, नर्मदापुरम में एवं शहडोल संभाग में 10 सितम्बर, 2026 को संदेश नाट्यमंच, शहडोल में लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल द्वारा 15 सितम्बर, 2026 को भोपाल में संभागीय स्तर सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन निःशुल्क दो आयु वर्ग जूनियर 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर 16 से 25 वर्ष में किया जा रहा है, आयु निर्धारण की तिथि 01 जनवरी 2026 होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र (फॉर्म) एवं नियमावली अकादमी की बेवसाईट https://kalaacademymp.com अथवा संबंधित महाविद्यालय एवं अकादमी कार्यालय से शासकीय कार्य दिवसों में प्राप्त किये जा सकेंगे।
प्रतिभागियों के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 सितम्बर, 2026 सायं 5.00 बजे तक निर्धारित की गई है। केवल भोपाल संभाग के प्रतिभागी अपने आवेदन पत्र ऑनलाईन ई-मेल latamangeshkar2026@gmail.com पर अथवा शासकीय कार्य दिवसों में अकादमी कार्यालय आकर जमा कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए अकादमी के समन्वयक श्री जितेन्द्र सिंह तोमर – 7987460235 अथवा श्री पियूष शांडिल्य – 9039836032 से संपर्क कर सकते हैं।
संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के लिए पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 10000/-, 5000/- एवं 3000/-रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी। अकादमी किसी परिस्थिति में इस गतिविधि को पूर्ण रूप से निरस्त करने के लिए स्वतंत्र है। प्रतियोगिता से संबंधित कोई वाद-विवाद स्वीकार योग्य नहीं होगा।

More Stories
क्रिकेट के बाद रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू, जल्द अपने शो से फैंस को करेंगे एंटरटेन
39 की उम्र में मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, शादी के सवाल पर कही बड़ी बात
बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का जलवा, दुनियाभर में कमाए 10,515 करोड़ रुपये