नई दिल्ली
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक (महिला आरक्षण विधेयक) के संसद से पारित होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में जश्न का माहौल है। देश के कोने-कोने से आईं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बिल का उन्हें 27 साल से इंतजार था। आज से एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है। बिल एक स्वर्ण युग में पारित हुआ। यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ा दिन है।
इस मौके के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां की है। सुबह करीब दस बजे महिला मोर्चा की सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यालय में अभिनंदन करेंगी। इसके लिए देश के कोने-कोने से लोक कलाकार आए हैं और सुबह से ही खुशी मना रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार आधी रात को देश की आधी आबादी को संसद में 33 फीसदी का आरक्षण देने का विधेयक पारित किया है। संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के इस विधेयक को राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

More Stories
राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता
INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश-उद्धव दूर, क्या फिर उठे एकजुटता पर सवाल?
तमिलनाडु में नारे की सियासत, उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘ओम काली, जय काली’