मुंबई
लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस ने पराग वेद को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और बोर्ड का निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पराग वेद लिबर्टी के साथ जुड़ने से पहले टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस में ‘कंज्यूमर लाइन’ के अध्यक्ष रहे चुके हैं।
लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार वेद के पास बीमा उद्योग में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वह आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस सहित कई संगठनों में वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। रूपम अस्ताना के सेवानिवृत्त होने पर वेद उनकी जगह लेंगे। लिबर्टी जनरल इंडिया की स्थापना 2013 में की गई। अभी 28 राज्यों में 100 स्थानों पर उपस्थिति के साथ उसके कर्मचारियों की संख्या 1,100 से अधिक है।
‘इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन द केमिस्ट्री ऑफ सीमेंट’ 2027 की मेजबानी करेगा भारत
नई दिल्ली
भारत ‘इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन द केमिस्ट्री ऑफ सीमेंट’ (आईसीसीसी) 2027 की मेजबानी करेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। आईसीसीसी की मेजबानी हासिल करने की दौड़ में भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और स्विजरलैंड भी शामिल थे।
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार, भारत के अग्रणी अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थान, नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीसीबीएम) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के साथ मिलकर बैंकॉक (थाईलैंड) में चल रहे 16वें आईसीसीसी के दौरान सम्मेलन की संचालन समिति के सदस्यों के समक्ष भारत की दावेदारी सफलतापूर्वक पेश की।
आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘फैसले (भारत को मेजबानी मिलने) की घोषणा 20 सितंबर 2023 को बैंकॉक में की गई।’’ बयान में कहा गया कि यह सम्मेलन अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन है, जो सीमेंट तथा कंक्रीट के क्षेत्र में अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करता है। यह सम्मेलन 1918 से आम तौर पर चार से छह वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। आखिरी बार राष्ट्रीय राजधानी में 1992 में इसका आयोजन किया गया था।

More Stories
GIFT निफ्टी ने 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल-टाइम हाई ओपन इंटरेस्ट का बनाया नया रिकॉर्ड
Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत?
KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद