मशहूर डायरेक्टर करण जौहर की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह शूटिंग कश्मीर में की जाएगी। इस बारे में करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है। उन्होंने एक विडियो पोस्ट किया है और फैन्स को इसकी जानकारी दी है। अब जाहिर सी बात है कि शूटिंग के लिए रणवीर सिंह के साथ-साथ आलिया भट्ट भी लोकेशन पर मौजूद रहेंगी। इतना ही नहीं, इस दौरान उनकी बेटी राहा भी साथ होंगी। दरअसल करण जौहर ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है, 'हमारी फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, जिसे मैं 7 साल बाद डायरेक्ट कर रहा हूं। गाना जो मेरे सबसे प्रिय फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि है। इससे ज्यादा क्या कहूं।' विडियो में फिल्म के क्रू मेंबर्स एक हवाई जहाज में बैठे नजर आ रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं जबकि धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक जिस गाने की शूटिंग के लिए टीम कश्मीर जा रही है, वह गाना यश चोपड़ा को समर्पित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च से इसकी शूटिंग शुरू होगी और यह 10 दिन का शेड्यूल होगा। करण, रणवीर और आलिया कश्मीर पहुंच चुके हैं। खास बात ये है कि इस शूटिंग में आलिया के साथ उनकी बेटी राहा भी रहेंगी। सोर्सेज की मानें तो, 'सभी लोग सेट पर राहा को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। करण सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें राहा के साथ बहुत कम वक्त बिताने को मिला है।

More Stories
सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज डेट का इंतज़ार खत्म? जानिए कब आएगी फिल्म, सलमान खान का होगा खास कैमियो
‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए, 16 गुना बजट में बन रही है 2026 की सबसे महंगी फिल्म
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग