नई दिल्ली
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ खामियों को लेकर एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर बृहस्पतिवार को एक महीने के लिए रोक लगा दी।
डीजीसीए की टीम ने 25 और 26 जुलाई को आंतरिक लेखा परीक्षा, दुर्घटना निवारण कार्य और आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में एअर इंडिया की समीक्षा की थी।
डीजीसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि समीक्षा में एअर इंडिया के दुर्घटना रोकथाम कार्य, अनुमोदित उड़ान सुरक्षा नियमों और प्रासंगिक नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता में खामियां पाई गईं।
विज्ञप्ति में कहा गया है, “खामियों को लेकर एअर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है।”

More Stories
महुआ मोइत्रा विवाद: “अगर उन्हें कुछ हुआ तो सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार”, कॉकरोच ने जज को बताया ‘बड़बोला’
एक पर हमला तीनों पर माना जाएगा’: पाक-सऊदी-तुर्की समझौते पर भारत का करारा जवाब, जानिए क्या कहा
गंगा जल संधि खत्म होने की कगार पर, भारत के सख्त रुख से बांग्लादेश की बढ़ी बेचैनी